फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां बनेंगे शताब्दी एक्सप्रेस और तेजस के कोच पैनल, ये है सरकार की योजना

Fri, 15 Dec 2017 01:29 PM IST
यामीन अंसारी/अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अत्याधुनिक ट्रेनों के कोच पैनल अब यहां बनेंगे। दिल्ली के एक उद्योगपति ने एल्डिको सिडकुल में डेढ़ एकड़ जमीन खरीदी है और करीब पांच करोड़ का निवेश करने जा रही है। यह कंपनी शताब्दी एक्सप्रेस के अनुभूति कोच और तेजस एक्सप्रेस के कोच पैनल सितारगंज  में बनाएगी।
विज्ञापन


एल्डिको सिडकुल में करीब छह सौ एकड़ जमीन पर 2005 से अब तक 145 उद्योग लग चुके हैं। एल्डिको के पास अब सिर्फ 30 एकड़ जमीन बची है, जिस पर एल्डिको लघु एवं मध्यम उद्यमों को लगाने के लिए प्लॉट बनाकर बेचा जा रहा है।

एल्डिको के डीजीएम संदीप चावला ने बताया कि दिल्ली के उद्योगपति विनीत कृष्णन ने डेढ़ एकड़ जमीन खरीदकर केएई इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से लगने वाले उद्योग का निर्माण भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


यह कंपनी अगले साल मई-जून माह तक रेल कोच पैनल उत्पादन भी शुरू कर देगी। कंपनी करीब पांच करोड़ का निवेश यहां करने जा रही है। चावला ने बताया कि रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला, पंजाब में कोच तैयार होते हैं, जिसे यहां से शताब्दी एक्सप्रेस के अनुभूति कोच और तेजस एक्सप्रेस के पैनल बनाकर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सितारगंज सिडकुल में चार कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्रियां

सितारगंज सिडकुल में चार कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्रियां
 चार नई कंपनियों ने भी छोटे-मझोले उद्योग लगाने के लिए जमीन खरीदी है। चारों कंपनियां करीब 11.50 करोड़ का निवेश करने जा रही है। इनमें संधू व्हील्स एंड अलॉय प्राइवेट लिमिटेड ने 50 लाख का निवेश करने के लिए हजार मीटर का प्लॉट खरीदा है। जो एल्युमिनियम के कास्टिंग बनाएगी। पुआना पैकेजिंग प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड एक एकड़ जमीन में कंपनी लगाने जा रही है, जो 1.50 करोड़ के निवेश करेगी।

विशाल प्लास्टिक ने भी एक हजार मीटर का प्लॉट लिया है। यह कंपनी दो करोड़ का निवेश करने के साथ पतंजलि और हाइंज इंडिया के लिए प्लास्टिक के डिब्बे बनाएगी। वेद गैसेज लिमिटेड ने ऑक्सीजन गैस बनाने के लिए दो हजार मीटर जमीन खरीदी है। यह ढाई करोड़ का निवेश करेगी और इंडस्ट्रीज, अस्पतालों को यहां से ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी।

गुजरात अंबुजा कर रही फैक्ट्री का विस्तार
एल्डिको सिडकुल की गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट लिमिटेड कंपनी भी अपने उद्योग का विस्तार करने जा रही है। कंपनी ने ढाई एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी ने करीब 25 करोड़ के निवेश का मन बनया है। साल 2008 में लगभग 35 एकड़ जमीन में यह कंपनी स्थापित हुई थी। इसमें प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन मक्का ग्राइंडिंग कर स्टार्च और ग्लूकोज बनाने की क्षमता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें