खुला आटा न खरीदे, पैकिंग का ही करें इस्तेमाल
खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि कूट्टू और सिंघाड़े का आटा खुला नहीं खरीदना चाहिए। खुला खरीदने पर पता नहीं लग पाता है कि आटा कितना पुराना है। इसलिए पैकिंग का आटा ही खरीदना चाहिए। पैकिंग के आटे में उसके खराब होने की तारीख अंकित होती है।
ऐसे करें मिलावट-खराब आटे की पहचान
- कूट्टू के आटे में नमी हो तो उसमें मिलावट या खराब होने की आशंका अधिकत होती है।
- कूट्टू के आटे का रंग हल्का गहरा न हो।
- आटे को गूंथते समय बिखरना नहीं चाहिए।
- सिंघाड़े के मिलावटी आटे में आरारोट के कारण चिकनाहट होती है।
- साबुत कुट्टू खरीदकर उसे पिसवाना सबसे बेहतर है।