फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का बयान, ‘कश्मीर में बिगड़े हालात की वजह से उत्तराखंड में बढ़ी भीड़’

Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

जगद्गु़रु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि कश्मीर में लगातार बिगड़ रहे हालात के कारण पर्यटक अब वहां नहीं जाते। पर्यटकों की यह भीड़ अब उत्तराखंड में उमड़ रही है।

विज्ञापन


इसी वजह से यहां सरकारी संसाधन कम पड़ रहे हैं और रोज जाम लग रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवस्थल है। यहां पर्यटन की संस्कृति नहीं पनपने देनी चाहिए, वरना 2013 जैसी आपदाएं आती रहेंगी।  

कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने दोहराया कि चार धाम होने के कारण पहले से ही उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती थी, अब पर्यटन बढ़ने से उत्तराखंड के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उत्तराखंड में तीर्थाटन के बजाय पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। देश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बढ़ रहीं दुष्कर्म की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए नशा जिम्मेदार है।

बेटियों को बचाना है तो इसके लिए नशे को उखाड़ फेंकना होगा। कहा कि भारत साधु समाज नशे के खिलाफ जल्द ही राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगा। बता दें कि स्वामी स्वरूपानंद ने मंगलवार को भी एक बयान दिया था जिसके बाद वे चर्चा में रहे। उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म ग्रंथों में उल्लेख है कि जो बेटियां माता-पिता का अंतिम संस्कार करती हैं। उनके माता-पिता को तृप्ति नहीं मिलती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें