यह देख परिवार के लोग दंग रह गए। उन्होंने श्मशान घाट में रहने वाले एक फक्कड़ बाबा से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। राजबीर सिंह का दावा है कि पूछताछ के दौरान श्मशान घाट में बने कमरे के अंदर से निकलकर बाबा भागने लगे।
परिवार वालों और ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। बाबा जंगल के रास्ते भाग निकले। गुस्साए ग्रामीणों ने फक्कड़ बाबा को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही मृतका के पति राजबीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों तांत्रिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कार्यवाहक एसआई प्रदीप कुमार का कहना है कि हिरासत में लिए गए फक्कड़ बाबा से पूछताछ शुरू कर दी गई है। उसने दो अन्य फक्कड़ बाबाओं के नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, चर्चा है कि अंतिम संस्कार के दौरान उक्त दोनों बाबा गांव के आसपास देखे गए थे। बताया जा रहा है तंत्र साधना के लिए मृतका की खोपड़ी को ले जाया गया है।