फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को लेकर इस संत का बयान, कह दी बड़ी बात

Tue, 06 Jun 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सीमाओं पर हो रही जवानों की शहादत और पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई न होने पर इस संत ने एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने यह बात पीएम मोदी को भरोसे में लेते हुए बोली। 
विज्ञापन


जगद्गुरू शंकराचार्य स्वमी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पाक‌ की नापाक हरकतों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सक्षम बताते हुए कहा कि यदि वे चाहें तो भारतीय सेना पाकिस्तान को उनके घुस में घुसकर जवाब देने में सक्षम है।       

कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पाकिस्तान बेशर्मी के साथ देश की सम्प्रभुता को चुनौती दे रहा है और इस देश के राजनेता विश्व शांति के उपासक बनकर जवाबी कार्रवाई करने से क्यों बच रहे हैं यह एक यक्ष प्रश्न है।
विज्ञापन


हमारी भारतीय सेना में इतना पराक्रम है कि उनको यदि अवसर दिया जाए तो पाकिस्तान की तरह छिपकर नहीं अपितु लाहौर में घुसकर जवाबी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे सक्षम पीएम के रहते भी यदि पाकिस्तान भारत पर बार-बार हमला करता है तो निश्चित रूप से इस देश वासियों की चिंता और गंभीर हो जाती है।

क्योंकि जिस मां का बेटा, बहन का भाई, विवाहिता का सुहाग चला जाता है उसकी पीड़ा को समझना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि यदि पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया गया तो स्थिति बड़ी सोचनीय हो जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें