फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं घाट पर बिफरे शंकराचार्य, कहा 'साईं का गंगा से लेना-देना नहीं'

Wed, 06 Jul 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
स्वरूपानंद सरस्वती
विज्ञापन
गंगा के सर्वानंद घाट के सामने साईं घाट बनाए जाने का द्वारिका एवं ज्योर्तिपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि साईं घाट बनाने का हरिद्वार में कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि साईं का गंगा से कोई लेना देना नहीं है। साईं गंगा के भक्त कभी नहीं रहे। यह साबित हो चुका है कि साईं मुस्लिम थे।

हरिद्वार के बॉयलॉज के मुताबिक किसी मुस्लिम की मूर्ति या उनके नाम पर कोई स्थान नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे में साईं के नाम से गंगा जैसी पवित्र नदी और हरिद्वार तीर्थनगरी में साईं घाट नहीं बनाने देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने हरिद्वार के साधु-संत पुरोहितों से का भी आह्वान किया कि ऐसे घाट या जिस व्यक्ति का हरिद्वार से कोई नाता नहीं रहा तो उसकी मूर्ति भी नहीं लगाने देना चाहिए। गैर धार्मिक गतिविधियों का विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें