जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि देश में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अलग से मस्जिद के लिए भी भूमि का आवंटन किया गया है। रामलला की तमाम भूमि न्यास को लौटा दी गई है।
उन्होेंने इस बात पर खुशी जताई कि ट्रस्ट बनाने के तत्काल बाद उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने भी 67 एकड़ भूमि न्यास को देने की घोषणा कर दी है। देशवासी अब अपने आराध्य भगवान राम के जन्म स्थल का दर्शन कर सकेंगे।
शारदापीठाधीश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि न्यायालय के फैसले और ट्रस्ट गठित होने के बाद अब हिंदू और मुस्लिम अपनी भावनाओं के अनुसार अपने-अपने स्थलों पर निर्माण कर सकेंगे। ऐसा होने पर देश में हिंदू मुस्लिम सद्भाव बना रहेगा। देश में आज कुछ मुद्दों को लेकर माहौल खराब करने के प्रयत्न किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि देश एक बार फिर से मिलजुल कर प्रगति की राह पर चल पड़ेगा।