फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्हम बॉयज स्कूल में शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने बांधा समां, जमकर झूमे छात्र

Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • वेल्हम बॉयज स्कूल के 82वें स्थापना दिवस के मौके पर शंकर महादेवन, एहसान और लॉय की तिकड़ी ने बांधा समां
विज्ञापन
शकंर महादेवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिष्ठित वेल्हम बॉयज स्कूल के 82वें स्थापना दिवस की पहली संध्या पर प्रसिद्ध बालीवुड तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देर रात तक छात्रों ने उनकी प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में मशहूर गीतकार गुलजार और वेल्हम के पूर्व छात्र व फिल्म निर्देशक शाद अली भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात 1995 बैच का रियूनियन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 1995 बैच के छात्र रहे फिल्म निर्देशक शाद अली समेत अन्य छात्रों ने उस दौर की यादें ताजा की। शाम को शंकर महादेव, एहसान और लॉय ने अपने बैंड के साथ एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

उन्होंने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने झूम बराबर झूम, बोल न हल्के-हल्के, दिल से रे दिल से रे, दिलबरो, नच बलिये, मुसाफिर हूं यारो, तुम पुकार लो, कजरारे-कजरारे तेरे कारे-कारे नैना, ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू जैसे कई सुपरहिट गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


दर्शकों की फरमाईश पर ब्रेथलेस के साथ उन्होंने कार्यक्रम का समापन किया। इससे पहले दिन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने खेल के मैदान में अपना दमखम दिखाया।

विज्ञापन

शानदार है दून का मौसम

शंकर महादेवन ने कहा कि दून का मौसम शानदार है। यहां के लोग लकी हैं कि वो दून जैसे बेहतरीन मौसम में रह रहे हैं। मैं चाहता हूं कि दून के मौसम को किसी तरह थोड़ा सा मुंबई लेकर जा सकूं। उन्होंने कहा कि पहली बार दून में प्रस्तुति देने का उनका अनुभव शानदार रहा है। 

बाप-बेटी का रिश्ता सबसे शानदार
शंकर ने कहा कि बाप-बेटी का रिश्ता सबसे शानदार होता है। उन्होंने गुलजार साहब की बेटी मेघना की फिल्म के गीत भी गाए हैं। कार्यक्रम में उन्होंने ज्यादातर गुलजार साहब के लिखे और शाद अली की फिल्मों के ही गीत गाए। 

पहाड़ों के पार भी पहाड़ होगा 
गुलजार ने कहा कि अगर शंकर-एहसान-लॉय गीतों को आवाज नहीं देते तो शायद वो शब्द कभी यादगार नहीं बन पाते। उनकी ‘पहाड़ों के पार भी पहाड़ होगा, पढ़ना वहीं जहां वेल्हम बॉयज स्कूल होगा’ पंक्तियों पर छात्रों ने खूब तालियां बजाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें