फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी की हसीन वादियों के मुरीद हैं बॉलीवुड के विलेन

Wed, 25 Dec 2013 04:07 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर क्रिसमस सीजन में पहाड़ों की रानी मसूरी की सैर पर हैं। कपूर ने पर्यटन नगरी की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


पिक्चर पैलेस और सिल्वर्टन होटल का जिक्र
उन्होंने कहा कि जब वे दूसरी कक्षा में पढ़ते थे, तब से मसूरी आते रहे हैं। मसूरी में पिक्चर पैलेस और सिल्वर्टन होटल का जिक्र किया। अब ये दोनों की अपना अस्तित्व खो चुके हैं।

मंगलवार दोपहर में अपने मित्रों के साथ लाइब्रेरी स्थित सिटी प्वांइट रेस्टोरेंट में लंच करने आए शक्ति कपूर ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। शक्ति को देखकर लाइब्रेरी बाजार में सैकड़ों प्रशंसक एकत्र हो गए।
विज्ञापन


हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन
उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पत्रकारों से सूक्ष्म भेंट में शक्ति ने कहा कि फिल्म देखने का क्रेज दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी श्रद्धा कपूर द्वारा धूम-3 में किए अभिनय को लोगों ने बेहद पसंद किया है।
विज्ञापन


फिल्म में लगातार बढ़ते क्रेज के बावत कहा कि धूम-3 ने दो दिन में दो सौ करोड़ का कारोबार कर लिया है। यह इस बात का सबूत है कि लोग फिल्म देखने जाते हैं।

शक्ति ने मसूरी में तलाशा आशियाना
पहाड़ों की रानी के हुस्न पर रुपहले पर्दे के लोग हमेशा से फिदा रहे हैं। मसूरी में कई फिल्मी सितारों के घर तो हैं। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी यहां की आबोहवा के कायल हैं।

सूत्रों की मानें तो शक्ति कपूर भी मसूरी में आशियाना बनाना चाहते हैं। उन्होंने कुछ मित्रों से इस बावत तलाश भी शुरू करवा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें