लोग अनिल को केराकत के एक निजी अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिवार वाले उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह परिजन अनिल का शव लेकर केराकत कोतवाली पहुंचे और अशोक ने श्लोक यादव के खिलाफ तहरीर दी।
दूसरा मामला
केराकत कोतवाली क्षेत्र में लेखपाल की हत्या के 24 घंटे के अंदर ही बाइक सवार बदमाशों ने महराजगंज के तेजी बाजार में भी एक लेखपाल को गोली मार दी। जख्मी लेखपाल को बदलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तेजीबाजार के दिलशादपुर निवासी पवन कुमार गुप्ता(36) शाहगंज तहसील में लेखपाल हैं। मंगलवार की शाम वह घर में ही स्थित अपने भाई के किराने की दुकान पर बैठे थे। दुकान बंद करने के दौरान रात करीब आठ बजे काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे। दोनों चेहरे को ढके हुए थे। बदमाशों ने पवन को लक्ष्य कर गोली चला दी। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। बांए आंख के पास छर्रे लगने से पवन जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।