फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए कहा तो प्रेमिका के ससुराल जा धमका प्रेमी, बोला सात साल तक हम दोनों...

Thu, 10 Jan 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने पहले प्रेमिका से शादी का वादा किया, लेकिन फिर उसकी शादी कहीं और हुई तो ससुराल जाकर दोनों की नजदीकियों की सारी कहानी उसके ससुराल वालों को बता दी। शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ एक महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि गांव के एक 45 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने सात साल पूर्व जब वह नाबालिग थी, तब उससे बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बना लिए थे।

इसके बाद से शादी करने का आश्वासन देकर आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। जब उसने शादी करने पर जोर दिया तो आरोपी ने कुछ समय बाद शादी करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच महिला की शादी अन्य जगह हो गई। इसपर आरोपी ने उसके ससुराल पहुंचकर उसके पुराने संबंधों का जिक्र उसके पति के सामने कर दिया। इसके बाद उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि तलाक होने के बाद फिर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया।

अब शादी करने से साफ मना कर रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग एसएसपी से की है। मंगलौर कोतवाल गिरीश चंद शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें