फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर लौट रही 13 साल की छात्रा से दुष्कर्म, नानी की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस

Tue, 31 Dec 2019 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अस्कोट/पिथौरागढ़

सार

  • आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पाक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज, जेल भेजा
विज्ञापन
rape shimla - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्कूल से घर लौट रही 13 साल की छात्रा से एक युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की नानी की शिकायत पर अस्कोट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।  सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा 26 दिसंबर को स्कूल से घर लौट रही थी। सुनसान रास्ते से गुजरने के दौरान दिनेश सिंह (38) साल नामक युवक उसे पकड़कर जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इससे डरी छात्रा ने पहले किसी से भी घटना का जिक्र नहीं किया। तबियत बिगड़ने पर उसने अपनी नानी को बाद में घटना के बारे में बताया।  29 दिसंबर को पीड़िता की नानी ने अस्कोट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले सेना में था मानसिक रूप से कमजोर आरोपी

एसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर अस्कोट थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के चार घंटे के भीतर आरोपी को चर्मा पुल के पास से पकड़ लिया गया। मेडिकल में भी पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

आरोपी को पकड़ने वाली टीम में डीडीहाट थाने की एसआई मीनाक्षी रौतेला, मनोज कुमार, जगत सिंह, संजीत राणा, अर्चना रौंकली शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पहले सेना में था। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर उसे घर भेज दिया गया। वह नशे का भी आदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें