फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: सीबीएसई की जांच में स्कूल को लेकर सामने आया एक और 'काला' सच

Sat, 22 Sep 2018 08:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद विवाद का केंद्र बने देहरादून के बोर्डिंग स्कूल को लेकर एक और सच सामने आया है। सामने आया है कि स्कूल का संचालन बिना एनओसी के हो रहा था।

विज्ञापन


सीबीएसई की प्रारंभिक जांच में इस तथ्य की पुष्टि होने की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार स्कूल प्रबंधन ने किसी अन्य स्कूल की एनओसी के आधार पर मान्यता के लिए आवेदन किया था।

सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय ने घटना सामने आने के बाद केंद्रीय कार्यालय को पत्र भेजकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। वहीं, राज्य सरकार ने भी सीबीएसई केंद्रीय कार्यालय को पत्र भेजकर मान्यता समाप्त करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आंखों में धूल झोंककर मान्यता लेेने की जानकारी सामने आई

इसके आधार पर सीबीएसई केंद्रीय कार्यालय ने मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार क्षेत्रीय कार्यालय से भी स्कूल के संबंध में जानकारी जुटाई गई है। हालांकि सीबीएसई अधिकारी यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि स्कूल प्रबंधन ने मान्यता के लिए जो एनओसी भेजी, वह गलत है। 

प्रबंधन भाऊवाला के अतिरिक्त भी शहर में कई अन्य स्कूलों का संचालन करता है। सूत्रों के अनुसार, विद्यालय प्रबंधन ने किसी दूसरे स्कूल की एनओसी में गोलमोल कर मान्यता ले ली। सीबीएसई की आंखों में धूल झोंककर मान्यता लेेने की जानकारी सामने आई है।

यह जानकारी सामने आने के बाद सीबीएसई आज स्कूल की मान्यता समाप्त कर सकती है। 
स्कूल प्रबंधन से इस मामले में जानकारी लेने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। स्कूल प्रबंधन का पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें