फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डियां चटका रहे हैं ऊंचे सीवर चेंबर

Wed, 02 Apr 2014 12:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के सेवलाकलां रोड इलाके में रहने वाले मनोज आहूजा सड़क बनने के बाद बने सीवर चेंबर से टकराकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!

दो दिनों तक महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती रहे। कान में कई टांके आए। पत्नी तानिया कहती हैं, डॉक्टर ने एक महीने का बेड रेस्ट बोला है।

पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'

लक्ष्मण चौक पर मसाले की शॉप है, जिसे मनोज ही देखते हैं। अब नोएडा से बेटे को दुकान देखने के लिए बुलाना पड़ा।

सेवलाकलां रोड बनने के बाद छोड़े गए बेढंगे सीवर चेंबर लोगों की जान पर बन आए हैं। सीवर लाइन खुदाई के बाद चेंबर इतने ऊंचे कर दिए गए, जिससे लोगों को रास्ते से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।

पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी

इलाके के प्रदीप दुग्गल ने बताया कि यह मेरा रोज का रास्ता है। यहां से होते अपने ईंटों के भट्टे तक पहुंचते हैं।

प्रदीप के मुताबिक ऐसा काम करने और कराने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मेरे सामने कई लोग यहां गिरकर चोटिल हुए। कम से कम रोड के हिसाब से सीवर चेंबर बनाए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, राजधानी देहरादून के स्कूलों में चलता है 'धंधा'

रोड से थोड़े ऊंचे चेंबर बनाने को कहा गया था, ताकि बाद में रोड बने तो चेंबर ढके नहीं। काम होने के बाद देखा नहीं है। चेंबर इतने ऊंचे हो गए हैं कि लोगों को परेशानी हो रही है तो इसे तुरंत सही कराया जाएगा।
- प्रभात राज, डिप्टी प्रोग्राम डाइरेक्टर, एडीबी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें