फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक पेंशनरों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी किया बकाया एरियर

Sat, 07 Jul 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत प्रदेश के पेंशनरों को एरियर की अवशेष 50 फीसदी राशि जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इससे उत्तराखंड के एक लाख 13 हजार 247 पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को लाभ मिलेगा। इस एरियर राशि से राजकोष पर लगभग 200 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। 

अपर सचिव (वित्त) अरुणेंद्र सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शासन ने वेतन समिति की सिफारिशों के क्रम में एरियर जारी किया है।

विज्ञापन

राजकोष पर लगातार बढ़ता जा रहा है खर्च 

trivendra singh rawat
पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 की अवधि के एरियर का भुगतान होना था।

वित्त विभाग ने 15 मई को 50 फीसदी की धनराशि प्रथम किस्त रूप में जारी कर दी थी। अवशेष 50 फीसदी का भुगतान बाद में करने का निर्णय हुआ था। सचिव (वित्त) ने अवशेष एरियर की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार हर महीने ने राज्य के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों पर 229 करोड़ 42 लाख 30 हजार 500 रुपये खर्च कर रही है। राजकोष पर यह खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें