सुमाड़ी में एक उपभोक्ता का रसोई गैस सिलेंडर पांच दिन में ही खत्म हो गया। यहीं नहीं सिलेंडर से करीब 7 लीटर पानी निकला। सिलेंडर से पानी निकलता देख उपभोक्ता की आंखे फंटी रह गई। उपभोक्ता ने एजेंसी से इस संबंध में शिकायत की है, लेकिन संबंधित अधिकारी कार्रवाई के नाम पर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
रसोई गैस सिलेंडर में 14 किलो गैर भरने का मानक है और उपयोग की क्षमता कम से कम 21 दिन है, लेकिन सुमाड़ी कस्बे में एक उपभोक्ता द्वारा रसोई गैस सिलेंडर लगाने के पांच दिन में खत्म हो गया।
वहीं सिलेंडर से करीब 7 लीटर पानी निकला है, जिससे तेज बदबू आ रही है। ऊर्जा निगम में कार्यरत लक्ष्मी प्रसाद द्वारा अप्रैल आखिरी सप्ताह में मंदाकिनी गैस एजेंसी रुद्रप्रयाग से रसोई गैस सिलेंडर भरवाया गया।