एसएसपी कार्यालय की पीआरओ शाखा में तैनात सिपाही शाहनवाज ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपना रोजा तोड़कर एक बीमार बच्चे के लिए रक्तदान किया है। उनके इस कार्य पर एसएसपी ने उनकी प्रशंसा की है।
एक व्हाट्सअप ग्रुप के जरिये कांस्टेबल शाहनवाज को पता चला कि, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में एक बारह साल का बच्चा भर्ती है, जो गंभीर रूप से बीमार है। बच्चे को खून की जरूरत है, जिसकी जानकारी होते ही पीआरओ शाखा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय देहरादून में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज ने फौरन अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। बालक के परिजनों ने आरक्षी शाहनवाज और देहरादून पुलिस का धन्यवाद करते हुए देहरादून पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की। आरक्षी शाहनवाज इससे पहले भी 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं।