फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से स्कूलों में छात्रों को फुल पेंट और फुट शर्ट पहनाकर भेंजे अभिभावक

विज्ञापन
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में छात्रों को डेंगू से बचाव के तरीके बताते डॉक्टर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छात्रों के हॉफ पेंट-शर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आदेश जारी किए हैं कि स्कूलों के आसपास पानी जमा न होने दें। शिकायत मिलने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि सभी अभिभावकों से छात्रों को स्कूल में फुल पेंट-शर्ट पहनाकर भेजने का अनुरोध किया है। बताया कि यदि कोई स्कूल प्रबंधन उक्त आदेश को मानने से इंकार करता है तो तत्काल स्कूल प्रबंधन की शिकायत करें।
विज्ञापन

वहीं डेंगू पर रोकथाम लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर आशराम वैदिक इंटर कॉलेज और सैपियंस स्कूल में जागरूकता अभियान भी चलाया। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि डेंगू का मच्छर दोपहर में काटता है। ऐसे में दोपहर के समय अपने पूरे शरीर को ढक कर रखें। सैंडिल की बजाए जूतों का प्रयोग करें। इसके साथ ही पूरी आस्तिन के कपड़े पहने। बताया कि डेंगू का मच्छर जानलेवा साबित हो सकता है। डेंगू के लक्षण नजर आने पर प्रभावित मरीज में बुखार, ठंड लगना, शरीर पर लाल चकते पड़ते समेत जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इस बीमारी को सिर्फ जागरूकता से ही रोका जा सकता है। विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिमीवाला, पुल नंबर-एक डाकपत्थर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजा, रामगढ़, शाहपुर, जुडली, जस्सोवाला, आदूवाला क्षेत्र में भी अभियान चला लोगों को डेंगू के लक्षण और निवारण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. पीसी चौहान, कमल सिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीके राय, पीएन वर्मा, आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें