फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौडृ में कालसी बाजार के आयुष तोमर रहे प्रथम

विज्ञापन
कालसी स्थित खेल मैदान में ऊंची कूद में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
रामलीला मैदान में चल रही दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राजेंद्र चाधरी, धर्मेश महावर, जयपाल सिंह ने किया। प्राइमरी बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राइमरी स्कूल कालसी बाजार के आयुष तोमर ने बाजी मारी। रविदास दूसरे और कोठा के आयुष तोमर तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में कोटा के आयुष, और कालसी बाजार के आयुष तोमर ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में नागथात के आदित्य वर्मा प्रथम रहे। बालिका वर्ग में कालसी गेट की प्रियंका ने बाजी मारी। मानचित्र में ड्यूडीलानी की प्रज्ञा तोमर, हिंदी सुलेख में चंदेऊ के अमन तोमर और अंग्रेजी सुलेख में व्यास नहरी की मिनाक्षी प्रथम रही।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रूपऊ के अनुज प्रथम, बसाया के निक्षय दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में रूपऊ के युवराज और अनुज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में हरिपुर के तुषार ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बेसोगीलानी की रुचिका चौहान और 200 मीटर में बेसोगीलानी की ही अनिशा भंडारी ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में मंडोली की प्रीति चौहान प्रथम रही। मानचित्र प्रतियोगिता में हरिपुर की रिया चौहान ने बाजी मारी। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में रूपऊ की आयुषी चौहान और अंग्रेजी सुलेख में कोठा की प्रियांशु तोमर प्रथम रही। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक कुलदीप तोमर, प्राथमिक शिक्षक संघ कालसी के अध्यक्ष राकेश राणा, ब्लॉक मंत्री रूपक पुरी, संदीप रावत, चतर सिंह चौहान, सुंदर सिंह तोमर, पितांबर तोमर, शमशेर सिंह, संदीप रावत, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें