फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होगी संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वाजपेयी के नेतृत्व में काम करने वालों व पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 24 दिसंबर को संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 दिसंबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगोष्ठी की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में मधु भट्ट ने कहा, संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद के माध्यम से स्व. वाजपेयी की जयंती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर 24 दिसंबर 2025 को संस्कृति प्रेक्षागृह देहरादून से संगोष्ठी व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्व. वाजपेयी के आदर्शों, सुशासन के दृष्टिकोण व कविताओं के माध्यम से उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में स्व. वाजपेयी के जीवन से संबंधित साहित्य कविताओं उनके विचारों का प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में काम करने वाले वरिष्ठ नागरिकों व पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। संगोष्ठी में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्वयं सहायता समूहों की ओर से विभिन्न स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें