फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलाकुई के छात्र की

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा के समीप यमुनाघाट पर नहाने उतरे युवकों की टोली में से एक डूब गया। स्नान करते हुए हरियाणा के युवक फोटो खींच रहे थे। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को हरियाणा के पलवल निवासी दिव्यांश (17) पुत्र धर्मवीर अपने 3 अन्य दोस्तों लोकेश कुमार, शिवम सैनी व आयुष के साथ पांवटा पहुंचा था। ये सभी उत्तराखंड के सेलाकुई में एक शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण करते हैं। रविवार को सभी अवकाश होने पर पांवटा गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे। माथा टेकने के बाद सभी दोस्त पवित्र स्नान के लिए यमुना नदी में उतरे। दिव्यांश व उसके दोस्त फोटो खिंचवा रहे थे। इसी बीच दिव्यांश का पांव फिसल गया और वो डूबने लगा। सूचना मिलते ही तुरंत एसएचओ पांवटा संजय शर्मा व एएसआई प्रकाश चंद टीम समेत मौके पर पहुंचे। गोताखोर उसे तलाशने के लिए नदी में उतरे। करीब डेढ़ घंटे तक प्रयास करने के बाद शव खोज कर नदी से बाहर निकाला गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने पर सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें