फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का पानी देखकर कुछ लोग चुनावी नाव में हो गए सवार : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेहरादून में योगा पार्क के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर किया हमला
विज्ञापन

I

I
I
Iमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में बुधवार को केदारपुरम पार्क सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को नशा न करने और नशे के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि एक प्राकृतिक आपदा है जिसे ना हम रोक सकते और ना विपक्ष रोक सकता है। बारिश का पानी देखकर कुछ लोग चुनावी नाव में सवार हो गए हैं।
I
I
I
Iमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत धराली आपदा में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ की। उन्होंने कहा कि हरित देहरादून संकल्प के साथ केदारपुरम सहित दो पार्क का लोकार्पण किया जा रहा है। यह सिर्फ उद्घाटन का कार्यक्रम नहीं सकारात्मक सोच का है। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क के बाद सबसे बड़ा पार्क केदारपुरम पार्क बना है। यह शहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। हमारी सरकार प्रदेश को योगा और अध्यात्म के रूप में वैश्विक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित होकर निरंतर काम कर रही है। इसी उद्देश्य के चलते हमने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में देश की पहली योग नीति लागू करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दून में 1400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम हो रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके शुरू होने के बाद दून में यातायात का दबाव बढ़ेगा। रिस्पना-बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा हैं। जाम से मुक्त करने के लिए 25 साल को ध्यान में रखकर योजना तैयार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iविपक्ष के बारे में उन्होंने कहा कि बरसात से लड़ना सरकार का काम है, लेकिन बरसात का बहाना बनाकर विकास को बदनाम करना विपक्ष का पुराना शौक है। प्रदेश की जनता जानती है कि कौन उनके लिए काम कर रहा है? उनके समाधान के लिए कौन प्रयास कर रहा है? जनता यह भी जानती है कि कौन सिर्फ कीचड़ उछालने में माहिर है? उन्होंने आश्वस्त किया कि हम चुनौतियों का सामना भी करेंगे और विकास को आगे बढ़ाएंगे। बहुत सारी जल निकासी की योजनाएं बनाई जा रही हैं। हम वृहद स्तर पर ड्रेनेज के स्थाई समाधान पर काम कर रहे हैं। बरसात थमेगी, पानी उतरेगा, लेकिन विपक्ष की ओछी राजनीति का स्तर कभी कम नहीं होगा। इस दौरान मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें