Iशहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को 26 साल की दिव्यांग युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म के मामले का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। गिरफ्तार आरोपी के बारे में पुलिस से पूरी जानकारी मांगी गई है। आयोग बेसहारा पीड़ित युवती के इलाज और उसकी हरसंभव सहायता के लिए सक्रिय रहेगा। पुलिस ने आरोपी अजय राय को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।I