फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को कुछ नहीं होने देगी 'भगवा ब्रिगेड'

Sun, 15 Dec 2013 09:12 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में भाजपा की शंखनाद रैली की अंदरूनी सुरक्षा भगवा ब्रिगेड भी संभालेगी।
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद

सुरक्षा के पहरुये परेड ग्राउंड में जुटने वाली भीड़ की ‘रग-रग’ में समाए रहेंगे। पहरुओं की पैनी निगाह विरोधी दल के लोगों पर भी रहेगी। इन्हें विशेष निर्देश हैं कि रैली में कोई काले झंडे या हूटिंग करने जैसी हरकत न कर पाए।

200 कार्यकर्ताओं की ब्रिगेड तैयार
ब्रिगेड के सदस्यों को नमो का संबोधन सुनने आने वाले बुजुर्गों और बीमारों की सेवा करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। रैली स्थल पर जुटने वाली भीड़ की अंदरूनी सुरक्षा संभालने के लिए भाजपा ने 200 कार्यकर्ताओं की ब्रिगेड तैयार की है।
विज्ञापन


रैली स्थल पर भीड़ जुटने से पहले ब्रिगेड के सदस्य रैली स्थल के चारों तरफ मुस्तैद हो जाएंगे। अलग-अलग रास्तों से रैली स्थल पर आने वाले हर शख्स पर इनकी निगाह रहेगी।

पढ़ें, मोदी की रैली से व्यापारियों को लगेगा ढाई करोड़ का झटका

भाजपा के महामंत्री (संगठन) संजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा में तैनात कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि अगर कोई सीनियर सिटिजन परेशान होता है तो उसकी मदद करें। कोई बीमार होता है तो उसे सहारा दें।

मोदी के मंच के चारों तरफ उत्तराखंड और गुजरात प्रशासन के सुरक्षा घेरे के अलावा भाजपाइयों ने अलग से अभेद सुरक्षा व्यूह रचना की है, जिसकी निगाह हर आमो-खास पर रहेगी।

कोलकाता के गेंदे से महकेगा मंच
परेड ग्राउंड में होने वाली शंखनाद रैली के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का मंच कोलकाता के गेंदे से सजेगा। इसके लिए ढाई क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा।

पढ़ें, जेपी जोशी के स्टिंग की कहानी में झोल है

मेहमानों के स्वागत के लिए छोटी-बड़ी 90 मालाएं तैयार की गई हैं। इसमें बड़ी मालाएं ज्यादा हैं, कुल 70। फूलों की सजावट में कुल सवा लाख रुपये के आसपास खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन


लगभग 25 हजार रुपए का खर्च
रैली मंच का फ्रंट बॉर्डर आर्किड, रोज और गेंदे के फूलों से तैयार किया गया है। फ्रंट बॉर्डर पर लगभग 25 हजार रुपए का खर्च आया है। मोदी की मंच सज्जा पर काम संभालने वाले फूलों की सप्लाई करने वाले संजय आनंद के अनुसार मंच सज्जा बगैर बाधा संपन्न हो सके, इसके लिए रात्रि का समय रखा गया।

आर्किड के साथ ही सज्जा के लिए मिक्स गुलाब का खास प्रयोग किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें