फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन देहरादून में रहेंगे राष्ट्रपति, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

Mon, 26 Sep 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
sadanand date - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मंगलवार से तीन दिन तक देहरादून में रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस ब्रीफिंग में अफसरों ने कहा कि बॉडी गार्ड स्थित आवास से लेकर राष्ट्रपति के हर कार्यक्रम में सुरक्षा पुख्ता रखी जाएगी। तीन दिनों तक आवास पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहेगा। इसकी सुरक्षा के लिए तीन घेरे बनाए गए हैं। इस दौरान पुलिस और सेना की वर्दी में भी कोई संदिग्ध लगे तो पुख्ता पूछताछ कर अफसरों को तत्काल जानकारी देने का निर्देश जारी हुआ है।

रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग के दौरान एडीजी अनिल रतूड़ी ने जौलीग्रांट से लेकर आशियाना, राजभवन और हरिद्वार हरकी पैडी तक सुरक्षा को पुख्ता करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई चूक न हो इसके लिए अफसर पहले से व्यवस्था जांच लें। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अफसर गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ तीन दिनों तक व्यवस्था संभालें।
विज्ञापन


वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान समय से पहुंचकर ड्यूटी स्थल के आस-पास के स्थान को भली-भांति चेक कर लिया जाए। सभी पुलिसकर्मी अपने साथ आई कार्ड/ड्यूटी कार्ड अवश्य रखें। नोडल पुलिस अधिकारी अपने साथ वर्दी एवं सादे कपड़ों में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की पहचान कर उनको ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर लें।
विज्ञापन

राष्ट्रपति की सुरक्षा में ये रहेगा पुलिस बल

- फोटो : ANI
इसके अतिरिक्त महामहिम के कार्यक्रम के दौरान मौसम खराब होने पर लागू होने वाले कंटिंजेंसी प्लान के संबंध में सभी को अवगत कराया गया। इस मौके पर आईजी संजय गुंज्याल, डीआईजी पुष्पक ज्योति, डीएम रविनाथ रमन, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, मुख्तार मोहसिन, एसपी सिटी अजय सिंह आदि मौजूद रहे। 

राष्ट्रपति की सुरक्षा में ये रहेगा पुलिस बल
अपर पुलिस अधीक्षक- 10
सहायक, पुलिस उपाधीक्षक-15 
प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष-21
उपनिरीक्षक- 173
महिला उपनिरीक्षक-07
उप निरीक्षक विशेष, हेड कॉस्टेबल-50
कांस्टेबल-916
महिला कॉस्टेबल-52

ट्रैफिक पुलिस
निरीक्षक-01
उपनिरीक्षक- 3
हेड कांस्टेबल- 13
कांस्टेबल- 28
पीएसी-10 कंपनी
फायर यूनिट-06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें