I
I
I
Iयातायात के लिए शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद, मैनुअली हुआ संचालनI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चाैबंद रही। इस दाैरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा नजर आया। करीब 12 किलोमीटर लंबे रोड शो मार्ग पर 10 से 20 मीटर की दूरी पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे।
रैली के रूट को 12 सेक्टर में विभाजित किया गया था। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई थी ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। सेक्टर स्तर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद रखे गए और मैनुअली ट्रैफिक संचालन किया गया। यातायात व्यवस्था के लिए सीओ ट्रैफिक जगदीश पंत के पर्यवेक्षण में छह विशेष टीमों का गठन किया गया था। शहरभर में 13 स्थानों पर डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए थे, जहां से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा गया। रैली में शामिल होने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई, जिससे मुख्य मार्गों पर दबाव नहीं पड़ा। शहर में 54 सेक्टर और पार्किंग व्यवस्था को 22 ब्लॉक में विभाजित कर माइक्रो लेवल पर प्लानिंग की गई। ड्यूटी से पहले पुलिस लाइन में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।