सचिवालय क्लब की ओर से स्व. संदीप मोहन चमोला की स्मृति में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सचिवालय विंग्स ने सचिवालय वॉरियर्स को 76 रनों से हराया। जबकि दूसरे मैच में सचिवालय डेंजर ने सचिवालय ए को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के पहले मैच में सचिवालय विंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 10 विकेट पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से दिनेश जडधारी ने 46 और अजीत जड़धारी ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में राकेश मेहर एवं जितेंद्र ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय वॉरियर्स की टीम 125 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से मनोज ने 23, प्रमोद ने 22, पवन असवाल ने 20 रन बनाए। संजय जोशी ने 4 एवं नवीन रावत ने 2 विकेट लिए।
जबकि दूसरा मैच सचिवालय ए एवं सचिवालय डेंजर के बीच खेला गया। सचिवालय ए ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 141 रन बनाए। दीपक जोशी ने सबसे अधिक 48, चारु गोस्वामी ने 35, सागर ने 33 रन बनाए। वीरेंद्र रावत ने 4, अमित तोमर ने 2 विकेट लिए। सचिवालय डेंजर ने लक्ष्य 17.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर प्राप्त किया। हरीश सैनी ने नाबाद 49, उमराव गुसाईं ने 33, अरविंद राणा ने 21 रन बनाए।