फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन और भ्रष्टाचार के आरोप में पालिकाध्यक्ष को दूसरा नोटिस जारी

विज्ञापन
नगरपालिका हरबर्टपुर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शासन ने नगरपालिका परिषद हरबर्टपुर में गबन और भ्रष्टाचार के आरोप में पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें दस दिन के भीतर जवाब देने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सभासद विपुल अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष पर सरकारी धनराशि के गबन का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत गढ़वाल कमिश्नर से की थी। इस पर गढ़वाल कमिश्नर ने अपर जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और गबन के आरोप की पुष्टि हुई थी। बीते 5 अगस्त को मामले में शासन की ओर से पालिकाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पालिकाध्यक्ष ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए जवाब देने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा था। इसी क्रम में अब उन्हें दोबारा नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए दस दिन का समय दिया गया है। नोटिस में उक्त अवधि में जवाब न देने की स्थिति में पालिकाध्यक्ष पर एकतरफा कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें