बडोवाला में बैठक करते विधायक सहदेव पुंडीर और अन्य।
- फोटो : VIKAS NAGAR
बडोवाला गांव में पेयजल और सड़क की समस्या को लेकर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने मंगलवार को पेयजल निगम और लोनिवि के अधिकारियों की बैठक ली। गांव स्थित एक वेडिंग फॉर्म में आयोजित बैठक में विधायक ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रीय लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल लाइन टूटी हुई है। घरों में लो प्रेशर के साथ पानी आ रहा है। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरममत के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को भी क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए।
इस मौके पर पेयजल निगम के सहायक अभियंता अनीशा जाटव, नवीन बिष्ट, अवर अभियंता विनोद कुमार, रामप्रसाद ढौंडियाल, पार्षद बीना रतूड़ी, सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण, गोविंद गुसाईं, विजेंद्र सिंह, विनय रावत, मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह रावत, सुषमा देवी, यशोदा देवी, सीमा देवी, शोभा देवी, कमला देवी, सुरेंद्र नेगी, विजेंद्र उनियाल, चंद्रशेखर सामंत, केंद्र गुप्ता, धर्मपाल बिष्ट, कलम सिंह रावत मौजूद रहे।