फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madmaheshwar Temple: चल उत्सव विग्रह डोली पहुंची धाम, भक्तों के लिए खुले द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट

Wed, 21 May 2025 01:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

आज से श्रद्धालु द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के दर्शन कर सकेंगे। विधि-विधान के साथ द्वितीय केदार के कपाट खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
मद्महेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधि-विधान के साथ आज द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोल दिए गए हैं। मंगलवार को भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली के अपने रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। आज बुधवार को डोली धाम पहुंची।

विज्ञापन


 रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर में स्थानीय पुजारी व मद्महेश्वर के लिए नियुक्त पुजारी शिव लिंग ने मां राकेश्वतरी और भगवान मद्महेश्वर का अभिषेक पूजन किया और संयुक्त आरती उतारी। राकेश्वरी मंदिर की परिक्रमा करने के बाद भगवान मद्महेश्वर ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और सुबह 7.30 बजे राकेश्वरी मंदिर रांसी से अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया।

ये भी पढ़ें...मेधावी छात्र सम्मान समारोह: 27 मई को देहरादून में होगा आयोजन, सीएम करेंगे 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


घने जंगल के बीच छह किमी पैदल दूरी तय करते हुए सुबह 10.30 बजे चल उत्सव विग्रह डोली भक्तों के साथ गौंडार गांव पहुंची। भक्तों ने पंचायती चौक पर डोली को विराजमान किया। आज बुधवार को सुबह 6 बजे द्वितीय केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने गौंडार गांव से अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद शुभ लग्न पर मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें