संरक्षित पशु वध के आरोप में फरार चल रहे ग्राम खुशहालपुर निवासी वसीम को सहसपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इस मामले के अलावा एक अन्य गोवंश संरक्षण अधिनियम और मारपीट के मामलों में भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि खुशहालपुर क्षेत्र में संरक्षित पशु का वध कर प्रतिबंधित मांस तैयार किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर मुख्य आरोपी सावेज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वसीम सहित अन्य आरोपी फरार हो गए। इसके बाद देर रात वसीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद