फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सूचना, मचा दून रेलवे स्टेशन पर हड़कंप

Wed, 30 Oct 2013 10:26 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को आतंकी हमले के इरादे से आने वाले एक आतंकवादी की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून के बीच चलने वाली एसी स्पेशल ट्रेन में संदिग्ध की सूचना पर दून पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में बम डिस्पोजल और डॉग स्कवॉयड के साथ ट्रेन की चेकिंग कराई।

मेटल डिटेक्टर से तलाशी
जीआरपी ने भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली। एसएसपी केवल खुराना ने पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। देर रात तक पुलिस का चेकिंग अभियान जारी था।
विज्ञापन


पूरा रेलवे स्टेशन खंगाल दिया
मंगलवार देर रात एसएसपी केवल खुराना को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध घूम रहे हैं। उसी वक्त एसी स्पेशल ट्रेन के दिल्ली रवाना होने का समय था। एसएसपी ने आनन-फानन में जीआरपी पुलिस को ट्रेन और रेलवे स्टेशन को खंगालने के निर्देश दिए। उसके बाद पुलिस ने शहर के घंटाघर, आईएसबीटी, दिलाराम चौक समेत विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ सिटी हरीश चंद्र सती, सीओ सदर स्वतंत्र कुमार, सीओ मसूरी जया बलूनी, सीओ विकासनगर एस. कुमार समेत भारी पुलिस फोर्स ने शहर में होटल, धर्मशालाओं समेत विभिन्न जगह चेकिंग की। एसएसपी ने आशारोड़ी, जोगीवाला, रायवाला के साथ ही ऋषिकेश में भी संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें