फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सी प्लेन से कीजिये वादियों की सैर, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

Mon, 05 Mar 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सी प्लेन - फोटो : SELF
विज्ञापन
ऊंचे पहाड़ों, खूबसूरत वादियों की सैर और उसके बाद पानी में लैंडिंग का रोमांच। सी प्लेन के साथ आप इन सब अनुभवों से रुबरू हो सकते हैं। केंद्र सरकार की सी-प्लेन योजना में नानकमत्ता और आसन बैराज को भी शामिल किया जाएगा। इन दोनों जगहों पर सी-प्लेन उतरने की संभावना तलाशने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीम आएगी।
विज्ञापन


टीम टिहरी झील में सी-प्लेन उतारने का सर्वे कर चुकी है। मंत्रालय की टीम जल्द ही यहां सी-प्लेन उतारने का ट्र्रायल करेगी। केंद्र सरकार ने आवागमन को सुगम और सस्ता बनाने के लिए सी-प्लेन चलाने की योजना बनाई है। इस योजना का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में कर चुके हैं।

इसके बाद पूरे देश में एक सौ ऐसे जगहों की पहचान की गई है, जहां से सी-प्लेन चलाए जा सकते हैं। इसमें उत्तराखंड के टिहरी झील को शामिल किया गया है। इसके बाद ऊधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता और विकासनगर के आसन बैराज भी सी-प्लेन की सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


नानकमत्ता से सी-प्लेन शुरू करने की योजना इसलिए बनाई गई है, यहां गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब है, जो सिखों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

नानकमत्ता में बांध भी है, जहां से सी-प्लेन सेवा आसानी से चलाई जा सकती है। इसके साथ ही नानकमत्ता यूपी और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित है। इसके अलावा ऋषिकेश स्थित बैराज पर सी-प्लेन की योजना का सर्वे का किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव, नागरिक उडडयन ओमप्रकाश ने बताया कि नानकमत्ता से सी-प्लेन शुरू करने की योजना है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीम यहां जल्द ही सर्वे करने आएगी। टिहरी झील का प्रारंभिक सर्वे हो चुका है। जल्द ही यहां सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें