शोध में मंडुवे के तने के रस का इस्तेमाल करने का लगाया जाएगा पता
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रधान वैज्ञानिक संजीव कुमार झा के पत्र के अनुसार मंडुवे के तने के रस का परीक्षण व अध्ययन को प्रमाणित करने के लिए भारतीय श्रीअन्न अनुसंधान हैदराबाद को शोध कार्य दिया गया है। जिससे मंडुवे के रस का मूल्य वर्धित कर संभावित उत्पादों में इस्तेमाल का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: फर्जी रजिस्ट्रेशन पर दो के खिलाफ FIR दर्ज, एसपी उत्तरकाशी ने की श्रद्धालुओं से जरूरी अपील
प्रदेश में 74 हजार हेक्टेयर पर होता है मंडुवा
राज्य के नौ पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी किसान परंपरागत फसल के रूप में मंडुवे की खेती करते हैं। लगभग 74 हजार हेक्टेयर पर सालाना 1.10 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होता है। प्रदेश सरकार राज्य मिलेट मिशन के तहत भी मोटे अनाजों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।