उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) की ओर से 26 फरवरी से 9वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस शुरू होने जा रही है।
विज्ञान धाम के झाझरा स्थित परिसर में यह आयोजन आने वाली 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें देश भर से 100 वैज्ञानिकों के शिरकत करने की संभावना है।
478 शोधार्थी लेंगे हिस्सा
परिषद के प्रबंधक (जनसंपर्क) अमित पोखरियाल के मुताबिक विभिन्न विश्वविद्यालयों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों से 478 शोधार्थी इसमें हिस्सा लेंगे। इस दौरान 18 प्रेजेंटेशन होंगे।
तकनीकी सत्रों की शुरुआत नासी व्याख्यान मामला से होगी। मुख्य वक्ता प्रो. एएन पुरोहित रहेंगे। आयोजन के अंतिम दिन 72 युवा वैज्ञानिक पुरस्कार और एक अविष्कारक को ‘इनोवेटर आफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
इन्हें मिलेगा पुरस्कार
प्रो. एएन पुरोहित- प्रो. आरएन टंडन मेमारियल अवार्ड
नीरज कुमार जोशी- उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक पुरस्कार