फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश की चेतावनी, स्कूल रहेंगे बंद

Mon, 10 Jul 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से अगले साठ घंटों में तेज बारिश आने की चेतावनी दिए जाने को देखते हुए प्रशासन ने हरिद्वार जिले में विशेष अलर्ट घोषित किया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार को सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी है। आगे का निर्णय कल की स्थिति की समीक्षा करने के बाद लिया जाएगा। 

जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि सोमवार की रात मौसम विभाग की ओर से मिले अलर्ट को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार  मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा गंगातटीय इलाकों के सभी गांवों में भी अलर्ट कर दिया गया है। अगर गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं में भी स्कूल रहेंगे बंद

rain
कुमाऊं में बारिश ने फिर रफ्तार पकड़ ली। कुछ स्थानों पर भारी तो कहीं रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। पिथौरागढ़-तवाघाट, भवाली-अल्मोड़ा हाइवे मलबा आने से बाधित हुए, हालांकि इन्हें बाद में खोल दिया गया। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश से पैदल पुल-रास्ते, पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

अस्कोट इलाके में बिजली गिरने से दो मकान ध्वस्त हो गए, चार महिलाएं बेहोश हो गईं। मंडल में 34 मोटर मार्गों पर अब भी यातायात ठप पड़ा हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मैदानी के निचले हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति हो सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों को इस अवधि में लोगों को यात्रा न करने की सलाह देने को कहा गया है। भारी बारिश की संभावना देखते हुए बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में प्रशासन ने मंगलवार को 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें