फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में छात्र के साथ बर्बरता की हद पार

Wed, 20 Sep 2017 03:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
विज्ञापन
11वीं कक्षा के एक छात्र की पिटाई लगा दी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न के मर्डर के बाद अब नैनीताल के एक प्राइवेट स्कूल में भी छात्र के साथ बर्बरता की हदें पार की गई है।
विज्ञापन


नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में तैनात वार्डन ने 11वीं कक्षा के एक छात्र की पिटाई लगा दी। घटना की जानकारी होने पर यहां पहुंचे छात्र के पिता ने पुलिस को विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में वार्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर क्षेत्र के कस्बा कांठ निवासी महीप दीक्षित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र प्रियम दीक्षित यहां लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है और विद्यालय के छात्रावास में रहता है।
विज्ञापन

अपने दोस्तों से कमरे के भीतर बातचीत कर रहा था पीड़ित छात्र

गुस्साए वार्डन साहू ने प्रियम को धक्का देकर कमरे से निकाला
तहरीर में कहा गया है कि 13 सितंबर को शाम चार बजे प्रियम अपने दोस्तों से कमरे के भीतर बातचीत कर रहा था। उसी समय कमरे के बाहर से गुजर रहे वार्डन शांतनु साहू को लगा कि प्रियम ने उनके खिलाफ कुछ कहा है।

आरोप है कि इससे गुस्साए वार्डन साहू ने प्रियम को धक्का देकर कमरे से निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने लोहे की छड़ से भी प्रियम की पिटाई की। इससे उसके हाथ, पैर और पीठ में गुम चोटें आईं हैं।

छात्र के पिता महीप दीक्षित ने पुलिस को बताया कि प्रियम ने घटना के दो दिन बाद मामले की जानकारी शाहजहांपुर में रह रहे अपने परिजनों को दी। इसके बाद उसकी दादी बीना दीक्षित स्कूल पहुंची, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी।
 
विज्ञापन

बच्चे का नाम कटाकर वापस अपने साथ ले जाएंगे परिजन

परिजनों में गुस्सा - फोटो : concept photo
इसके बाद मंगलवार को वह स्वयं विद्यालय परिसर में पहुंचे। छात्र के परिजनों का कहना है कि वह स्कूल से बच्चे का नाम कटाकर वापस अपने साथ ले जाएंगे। थानाध्यक्ष एसके गंगवार ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

11वीं के छात्र प्रियम दीक्षित ने मुझसे ऐसी कोई शिकायत नहीं की। हो सकता है कि वार्डन ने बच्चों को किसी बात पर फटकार लगाई हो। मारपीट करने संबंधी आरोप गलत हैं। इस मामले में मेरी स्वयं की छात्र के परिजनों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हो चुकी है।
- एसएस नेगी, प्रधानाचार्य लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें