फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक ध्यान दें! बुधवार से हड़ताल पर रहेंगे स्कूल वैन चालक  

Tue, 31 Jul 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्कूल वैन
विज्ञापन

स्कूल वैन एसोसिएशन से जुड़े 450 वैन चालक बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में एसोसिएशन से इन वैनों के जरिये स्कूल जाने वाले करीब 6300 बच्चे प्रभावित होंगे। एसोसिएशन ने आरटीओ पर रोजाना नए नियम लागू करने का आरोप लगाते हुए यह निर्णय लिया है। गांधी पार्क में प्रदर्शन भी किया जाएगा। 

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर आरटीओ से वार्ता के बाद ऑटो चालकों ने फिर से मानकों का पालन करते हुए बच्चों को स्कूल ले जाने का निर्णय लिया है। जबकि उधर स्कूल वैन एसोसिएशन ने हड़ताल का एलान कर दिया है। ऐसे में जो बच्चे इन वैनों के जरिये स्कूल जाते हैं, उन्हें और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बजाज ने बताया कि आरटीओ की ओर से रोजाना कोई न कोई नया नियम लागू किया जा रहा है। ऑटो चालक तीन की जगह छह से अधिक बच्चे बैठाकर ले जाते हैं। ऐसे में वैन चालकों को भी सात की जगह 14 बच्चे ले जाने की अनुमति दी जाए। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरटीओ की ओर से नए नियम लादने के चलते वैन संचालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। नए नियम को लागू करने से पहले वैन संचालकों को समय दिया जाना चाहिए, जिससे वह निर्धारित किए गए मानकों के पालन के लिए अपने आप को तैयार कर सकें। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह गांधी पार्क में आरटीओ और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया जाएगा। इस दौरान घनश्याम वर्मा, राजीव तनेजा, नीटू, अरुण, भारत आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


फोन पर अभिभावकों को दी जानकारी 
एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव बजाज ने बताया कि वैन चालकों ने फोन कर अभिभावकों को कल से बच्चे नहीं ले जाने के बारे में जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय आरटीओ की ओर से रोजाना जारी किए जा रहे निर्देशों को लेकर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें