फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार हुई हादसे का शिकार, प्रधानाचार्य की मौत

Sun, 21 Apr 2019 07:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। नगुन-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उत्तरकाशी अठाली हाईस्कूल में तैनात साल्ड गांव निवासी प्रधानाचार्य भगवती सिंह राणा  (55) की मौत हो गई ।  

विज्ञापन


हादसा कार से उत्तरकाशी से देहरादून जाने के दौरान हुआ। रविवार को दोपहर करीब 12.30 बजे कार अनियंत्रित होकर नागराजाधार के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे 100 मीटर नीचे जा गिरी।

विज्ञापन

इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची धरासू पुलिस और कंडीसौड़ राजस्व विभाग की टीम ने शव को खाई से निकाला। प्रभारी तहसीलदार सीएम नगवाण ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गए है।

बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की अगले महीने शादी होने वाली थी।  कुछ दिन पहले ही उन्होंने देहरादून में मकान बनाया था। बेटी की शादी की तैयारियों और मकान की देखभाल करने वे अकेले ही देहरादून जा रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें