फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 5.0 in Uttarakhand : संचालक स्कूल खोलने को तैयार, आज होगी एसओपी पर चर्चा

Mon, 26 Oct 2020 10:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड-19 के बीच एसओपी जारी होने के बाद निजी स्कूलों ने अपने परिसर खोलने पर सहमति दे दी है। प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को बुलाई गई बैठक रद्द हो गई। अब सोमवार को एसओपी पर चर्चा के लिए बैठक होगी।

विज्ञापन


प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने कहा कि सभी निजी स्कूल खुलने को तैयार हैं। रविवार के बजाय सोमवार को बैठक होगी। कुछ निजी स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास न तो पूरे संसाधन हैं और न ही वित्तीय तौर पर वह मजबूत हैं।

ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती बच्चों व स्टाफ को कोविड से बचाने की तो है ही साथ ही दूसरी चुनौती ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने की भी है। सरकार के सामने उन्होंने यह प्रस्ताव रखा था कि कोविड गाइडलाइंस की जांच के लिए सरकारी अधिकारी उनके परिसर में आएं।
विज्ञापन


एसओपी के हर बिंदु के हिसाब से प्रबंधन और प्रिंसिपल मिलकर समिति बनाएंगे। इस आधार पर वह मिलकर रोजाना की रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। बैठक में इन्हीं सब बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें