कोटद्वार के जौलीग्रांट हॉस्पिटल में आईडोपैथिक थ्रंबोसिटोपेनिक परप्यूरा नामक जानलेवा बीमारी से जूझ रहे रोहित की आर्थिक मदद को छात्राओं ने हाथ आगे बढ़ाया है।
पढ़ें, तीसरी आंख की वजह से चोर पुलिस की गिरफ्त में
जीआईसी बग्याली की कक्षा आठ की सात छात्राओं ने रोहित की मदद के लिए लगभग तीन हजार रुपये एकत्र किए हैं।
अमर उजाला की खबर का असर
अमर उजाला ने 18 दिसंबर के अंक में ऋषिकेश से ‘रोहित को मदद की दरकार’ शीर्षक के खबर प्रकाशित की थी। छात्रा मृणाल, साधना, मानसी, शिवानी, तनूजा, अनुष्का और शिवांगी ने बताया कि अमर उजाला में रोहित की खबर पढ़कर उन्होंने रोहित की मदद करने की ठानी।
पढ़ें, चमोली ने झेला केदारनाथ से बड़ी आपदा का दर्द
वह विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास गए और मदद करने की इच्छा जाहिर की। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने विद्यालय में पढ़ रहे 96 बच्चों, अपने परिजनों और गांव से कुल 3011 रुपये का चंदा एकत्र कर प्रधानाचार्य को सौंप दिया।
पढ़ें, खंडूरी के लोकायुक्त की उल्टी गिनती शुरू
प्रधानाचार्य विनोद रावत ने बताया कि छात्रों की तरफ से एकत्र किए चंदे को रोहित के परिजनों के बैंक खाते में जमा कर दिया गया है। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा की।