फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर मिलेगी स्कूल और डायट की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश के सभी स्कूल, डायट और एससीईआरटी की जानकारी अब एक क्लिक पर मिल सकेगी। इन सभी शैक्षणिक संस्थानों का ब्योरा ऑनलाइन होगा। यह सभी केंद्र सरकार के शगुन पोर्टल से जोड़े जाएंगे। इसके लिए संस्थानों से ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर प्रदेश के सभी स्कूलों, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके तहत सभी स्कूलों में छात्रों व शिक्षकों की संख्या, उपलब्ध संसाधन, विभागीय योजनाएं, खास उपलब्धियां जैसी जानकारियां देनी होंगी। राज्य के 15 हजार से अधिक प्राथमिक और करीब तीन हजार माध्यमिक विद्यालयों का ब्योरा भी इसमें मौजूद रहेगा।
इस पोर्टल पर छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपनी शिकायतें व सुझाव भी दे सकेंगे। एमएचआरडी के स्तर पर पोर्टल की रोजाना मॉनिटरिंग होगी। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अनुसार शिकायतों पर एक निर्धारित समयावधि में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

15 लाख स्कूल जुड़ेंगे
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि देशभर के 15 लाख से अधिक स्कूल शगुन पोर्टल से जोड़े गए हैं। इसमें 25 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं और 90 लाख से अधिक शिक्षकों का ब्योरा भी उपलब्ध होगा। उत्तराखंड समेत देश के सभी राज्यों को अपना ब्योरा पोर्टल पर डालना होगा, जिसे कहीं से भी देखा जा सकेगा।
सूचनाओं का होगा वेरीफिकेशन
स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान जो सूचनाएं व जानकारी पोर्टल पर अपलोड करेंगे, उसका थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन भी होगा। इसके जरिये गलत सूचनाओं को फैलने से रोका जा सकेगा। साथ ही स्कूलों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों का सही ब्योरा भी सरकार को आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें