फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नैनीताल, टिहरी और यूएस नगर में भी सामने आया छात्रवृत्ति घोटाला, चार मुकदमे दर्ज

Fri, 27 Sep 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून और हरिद्वार के बाद प्रदेश के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल में भी छात्रवृत्ति घोटाला पकड़ा गया है। आईजी संजय गुंज्याल की अगुवाई में गठित एसआईटी ने कई दिन की जांच पड़ताल के बाद बृहस्पतिवार को तीनों जिलों में घोटाले को लेकर कई संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन संस्थानों पर सामान्य वर्ग के छात्रों को एससी-एसटी में वर्ग में शामिल करने और फर्जी एडमीशन के आधार पर करोड़ों की  छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रवृत्ति में प्रदेश भर में घोटाले की आशंका आखिर सही साबित हुई। हाईकोर्ट के आदेश पर देहरादून और हरिद्वार को छोड़कर 11 जिलों में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को आईजी संजय गुंज्याल की अगुवाई में गठित एसआईटी ने बृहस्पतिवार को पहली कार्रवाई कर इसकी पुष्टि की। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित ऋ षि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों का परतापुर मेरठ में फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाखिला कराकर छात्रवृत्ति की रकम हड़पी गई।

यह पूरा खेल संस्थान संचालक, बैंक प्रशासन और दलालों की सांठगांठ से होने की बात सामने आई है। आईजी गुंज्याल के मुताबिक जसपुर के छात्रों का ब्राइटलैंड कालेज, रेवाड़ी, हरियाणा में फर्जी एडमीशन कराकर और फर्जी बैंक खाते खोलकर छात्रवृत्ति हड़पी गई है। बाजपुर और जसपुर में दोनों संस्थानों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।   
विज्ञापन


आईजी के मुताबिक नैनीताल जिले में जांच के दौरान पता चला कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी को जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल के कार्यालय से 28 छात्रों की छात्रवृत्ति के रूप में 20,63,900 रुपये के चेक प्रेषित किए गए। छात्रवृत्ति के लाभार्थियों की सूची का भौतिक रूप से सत्यापन करने पर खुलासा हुआ कि छात्रवृत्ति की रकम संस्थान द्वारा हड़पी गई है।

विज्ञापन

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी धन का गबन किया

2014-15 में उप निबंधक मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड़, इंडियन बैंक और अन्य बिचौलियों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी धन का गबन किया गया। इनके खिलाफ नैनीताल में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टिहरी गढ़वाल जिले में भी छात्रवृत्ति घोटाला पकड़ा गया है। चंबा थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा फ ूड क्राफ्ट इंस्टीट्य़ूट ऑफ  मैनेजमेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

देहरादून में अभी कार्रवाई का इंतजार
देहरादून और हरिद्वार जिले में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए आईपीएस मंजूनाथ टीसी की अगुवाई में पहले से एसआईटी गठित है। एसआईटी हरिद्वार में करीब एक दर्जन संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। कांग्रेस विधायक का भाई और पूर्व विधायक का भतीजा कार्रवाई की चपेट में आया है। देहरादून में अभी एसआईटी कार्रवाई का खाता नहीं खोल पाई है।

छात्रवृत्ति घोटाले में तीन जिलों में चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश चल रही है। कई अन्य संस्थानों के खिलाफ आने वाले दिनों में मुकदमे दर्ज करने की तैयारी है। घोटाले की तह तक जाकर कार्रवाई की जाएगी। 
-संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक और एसआईटी प्रभारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें