फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : फनार और साहिया के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजिला खेल कार्यालय की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित हुई प्रतियोगिताI
विज्ञापन




जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित अनुसूचित जनजाति के अंडर-18 की कबड्डी और ओपन महिला-पुरुष की जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में सेमिफाइनल के मुकाबले खेले गए। कबड्डी के फाइनल में फनार और साहिया की टीमें आमने-सामने होंगी।



परेड ग्राउंड में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांडे ने किया। कबड्डी अंडर-18 बालिका वर्ग में प्यूनल और सावड़ा के बीच हुए मुकाबले में प्यूनल की टीम ने 32-0 से जीत दर्ज की। अन्य मुकाबले में त्यूणी की टीम ने रावना को 13-33 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबला फनार और त्यूणी के बीच हुआ। इसमें फनार की टीम 32-17 से विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल में साहिया की टीम ने 44-31 से जीत दर्ज कर प्यूनल की टीम को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वॉलीबाल महिला ओपन वर्ग का मुकाबला प्यूनल और त्यूणी के बीच हुआ। इसमें त्यूणी 25-11 और 25-13 से विजयी रहा। दूसरा मैच भटाड़ और कथियान के बीच हुआ। इसमें कथियान ने 25-10, 12-25 और 15-13 से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में चकराता ने कथियान को 25-12 और 25-20 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें