फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा भर्ती में फर्जीवाड़ा कर बढ़ाए सौ अंक

Fri, 29 Aug 2014 04:30 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस दारोगा भर्ती सूची में तत्कालीन डीजीपी और एडीजीपी ने फर्जीवाड़ा कर तत्कालीन प्रमुख सचिव गृह एसके दास से इस पर एप्रूवल ले ली थी। सात अभ्यर्थियों के सात से लेकर सौ अंक तक बढ़ाए गए।
विज्ञापन


474 अंकों को बढ़ाकर किया 484
आईआईटी रुड़की द्वारा तैयार की गई लिखित परीक्षा की अंतिम सूची में अनुक्रमांक नंबर 11422 पर जितेंद्र सिंह बुटोला को असल में 472 अंक मिले थे। उसके सात अंक बढ़ाए गए।

जबकि अनुक्रमांक नंबर 11424 पर संदीप सिंह असवाल के 474 अंकों को बढ़ाकर 484 किया गया। वहीं अनुक्रमांक 11427 पर जयेंद्र सिंह रावत को मिले 488 अंकों को बढ़ाकर 494, अनुक्रमांक 30270 पर विपेंद्र सिंह के 424 अंकों को बढ़ाकर 439 किया गया।
विज्ञापन


हसीन जहान और त्रिलोक सिंह गर्ब्याल के लिखित परीक्षा में बीस-बीस अंक बढ़ाए गए। रोल नंबर 31883 पर अभ्यर्थी दिनेश जोशी को लिखित परीक्षा में मात्र 448 अंक मिले। जिसके सौ अंक बढ़ाकर 548 कर दिए गए।

दिनेश जोशी को इंटरव्यू में सबसे कम 21 अंक मिले थे, लेकिन उसे चयनित घोषित कर दिया गया।

अनिल रतूड़ी ने पकड़ा था मामला
सीबीआई सूत्रों की माने तो तत्कालीन डीआईजी एवं वर्तमान में एडीजीपी (प्रशासन) अनिल रतूड़ी को दो अभ्यर्थियों के अंक देखकर गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। इन दो अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में असंगत अंक दे दिए गए थे।

लिखित परीक्षा के प्रश्न में विकल्प दिए गए थे, इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं थी, लेकिन अभ्यर्थियों को एक प्रश्न के सही सवाल पर पूरे अंक मिलने थे या फिर शून्य, लेकिन उन्हें असंगत नंबर दे दिए गए।

सीबीआई ने बनाए 54 गवाह
सीबीआई ने मामले में 54 गवाह बनाए हैं। प्रकरण की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच कर चार्जशीट दाखिल की।

उपलब्ध कराए लिखित परीक्षा के अंक
प्रकरण में इंटरव्यू कमेटी को अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा के अंक उपलब्ध नहीं कराए जाने थे। इसके बावजूद डीजीपी के निर्देश पर इंटरव्यू कमेटी के हेड एडीजीपी को लिखित परीक्षा के अंक उपलब्ध कराए गए।

दोनो आरोपी कोर्ट में हुए पेश
देहरादून। पूर्व पुलिस महानिदेशक पीडी रतूड़ी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश मित्तल बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। दोनो ने कोर्ट से अगली तारीख ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें