फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा राहत राशि बांटने में हुआ घोटाला, होगी वसूली

Thu, 05 Dec 2013 11:00 AM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की धारचूला तहसील में आपदा राहत राशि को गलत तरीके से प्राप्त करने वाले 54 लोगों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग

जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मामले को अमर उजाला की ओर से उठाने के बाद धारचूला में भाजपा ने भी जांच की मांग की थी।

गलत तरीके से प्राप्त की आपदा राहत राशि
शिकायतें मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया था।

जांच कमेटी ने पाया कि धारचूला तहसील में कुछ लोगों ने गलत तरीके से आपदा राहत की धनराशि प्राप्त कर ली थी।

पढ़ें, जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान

डीएम ने बताया कि जांच के बाद 54 लोग चिह्नित किए गए हैं। अब उनसे आपदा राहत की राशि वापस ली जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. खैरवाल ने बताया कि आपदा राहत राशि प्राप्त करने के लिए क्लेम करते समय इन लोगों ने गलत तरीके के कागजातों का सहारा लिया।
विज्ञापन


पढ़ें, टिहरी झील से फैल रहा 'जहर', मुसीबत में लोग

एक ही परिवार की संपत्ति को दो-दो बार क्षतिग्रस्त दिखा दिया गया। उन्होंने कहा कि आपदा राहत की राशि के वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें