फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देवभूमि हुई शर्मसार, दो बच्चों के बाप ने नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नैनबाग क्षेत्र में दो बच्चों के बाप ने अनुसूचित जाति की नौ साल की बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले इसी जाति के युवक की पिटाई से मौत के बाद हुई इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


आरोपी के समर्थन में आए कुछ दबंगों ने घटना को दबाने की भरसक कोशिश की। देर शाम पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई। पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

मई माह में ही विवाह समारोह में दबंगों के सामने कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े एक युवक को बेरहमी से पीटा गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव के हालात बन गए थे।
विज्ञापन


क्षेत्र में माहौल सामान्य हो ही रहा था कि बृहस्पतिवार दोपहर बालिका से दुष्कर्म की घटना से एक बार फिर हालात बिगड़ गए। पुलिस के अनुसार पीड़ित बालिका घर में अकेली थी। मां खेतों पर काम करने गई थी, जबकि पिता भी किसी काम से बाहर थे।

पड़ोस में रहने वाला दो बच्चों का बाप बालिका को बहला-फुसलाकर दुकान पर ले गया। इसी दौरान आरोपी ने बालिका से दुष्कर्म किया। बालिका की चीख पुकार सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोग को देख आरोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

बालिका को लहूलुहान हालत में देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पीड़ित पक्ष पर फैसला कराने का दबाव भी बनाया।

इसी बीच बालिका से दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। काफी लोगों ने पीड़ित के घर पहुंचकर घटना पर नाराजगी जताई। खींचतान के बीच बृहस्पतिवार शाम को पुलिस में शिकायत हुई। इस पर पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए दून अस्पताल भेज दिया। सीओ नरेन्द्र नगर ने शुक्रवार सुबह दून अस्पताल पहुंचकर पीड़ित पक्ष के बयान लिए। ध़र, दून अस्पताल में एकत्र हुए लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गढ़वाल रेंज के आईजी अजय रौतेला ने घटना का संज्ञान लेकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मई माह में ही विवाह समारोह में दबंगों के सामने कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े एक युवक को बेरहमी से पीटा गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में जातीय तनाव के हालात बन गए थे।     

बालिका से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का दून अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
-अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें