धुमाकोट एसबीआई में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात 42 वर्षीय गणेश नेगी ने आत्महत्या कर ली। वह यहां किराए के कमरे में रह रहे थे, जहां कुंडे से रस्सी के सहारे लटककर उन्होंने जान दी। उनका परिवार मेरठ में रहता है, जबकि उनकी ससुराल कोटद्वार में है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन धुमाकोट के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वह दूरस्थ क्षेत्र में पोस्टिंग को लेकर परेशान चल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।