सुरक्षाकर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी श्रम नियमों का पालन नहीं कर रही है। उनका शोषण किया जा रहा है। न उन्हें तय किया गया वेतन नहीं दिया जा रहा है और जो दिया जा रहा है वह भी समय पर नहीं मिलता। उनसे महीने में 30 दिन आठ के बजाय 12 घंटे कार्य कराया जा रहा है। जब कोई सुरक्षाकर्मी विरोध करता है तो उसे कंपनी के अधिकारी जान से मारने की धमकी देते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से खुलवाए गए खातों की पासबुक और एटीएम को भी कंपनी के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले रखा है। जिससे उनके परिवारों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने चेतावनी देतेे हुए कहा कि इसके विरोध में मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी, श्रम आयुक्त और श्रम मंत्री को भी ज्ञापन भेजा है।