इसके बाद ग्रामीणों ने नंदी को दूध पिलाना शुरू कर दिया। वहीं क्षेत्र के कबूलपुरी, रणजीतपुर, फतवा, रायसी, फतवा, भिक्कमपुर, महाराजपुर, खानपुर ब्रह्मपुर, निरंजनपुर, प्रतापपुर गांव के अनेक श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गए।
श्रद्धालु पवन कुमार, अंकित, रजत कुमार व दीपक आदि ने बताया कि जब वे चम्मच में दूध लेकर नंदी के मुंह पर लगा रहे थे तो चम्मच खाली हो रहा है। खानपुर के जटा शंकर महादेव मंदिर, खानपुर और शिव हनुमान मंदिर प्रह्लादपुर मंदिर में भी देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही। शाम के समय लक्सर के सैदाबाद में गणेशजी की मूर्ति के दूध पीने की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई।